फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग : खिलाड़ियों ने दिखाई पंच की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रादेशिक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने पंच की ताकत दिखाकर अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पराजित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त डा. आदर्श सिंह ने किया। मुकाबले में 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर के वीर सिंह किशन, मुरादाबाद के तरुण, मेरठ के आयुष सोनकर ने जीत हासिल की।
इस मौके पर 30 से 32 किलोग्राम भारवर्ग में अयोध्या के गुरुदीप, लखनऊ के दीपक कुमार, मुरादाबाद के सुशांत कुमार, वाराणसी के राज चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के आर्यन कुमार, वाराणसी के शुभम यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। 34 से 36 में लखनऊ के मोइनुल इस्लाम तथा 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ के अर्पित आर्य ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

36 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में लखनऊ के अवतार सिंह, मिर्जापुर के बॉक्सर यश पटेल जीते। 38 से 40 में प्रयागराज के सिद्धार्थ, वाराणसी के करन सोनकर ने जीत हासिल की। 40 से 42 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के राज गुप्ता जीते। 40 से 42 किलोग्राम भारवर्ग में मेरठ के रेहान, गोरखपुर के सत्यम गुप्ता, झांसी के पृथ्वी ठाकुर, वाराणसी के राज गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
42 से 44 में वाराणसी के विशाल प्रजापति, गोरखपुर के आकाश जीते। 44 से 46 किलोग्राम में वाराणसी के निलेश, प्रयागराज के अखंड कुमार, सहारनपुर के प्रिंस शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी मुक्केबाज को शिकस्त दी। 46 से 48 में झांसी के मुक्केबाज प्रबल प्रताप सिंह जीते। 48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में मेरठ के निवेश पाल, प्रयागराज के विजय यादव ने जीत हासिल की।
46 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के प्रिंस पाल, कानपुर के हिमांशु यादव, अयोध्या के प्रशांत मिश्रा तथा झांसी के मुक्केबाज प्रबल प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को शिकस्त देकर जीत हासिल की। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसके छेत्री, जिला बॉक्सिंग संघ के डॉ. रोहित पांडेय, अब्दुल हमीद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें