झांसी। रविवार को आईटीआई कॉलोनी से पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को पकड़ा। पूछताछ के लिए उनको थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। आईपीएल में सट्टेबाजी के दौरान करोड़ रुपये दांव में लगा था। साइट पर लोड बढ़ने की वजह से हैंग हो गई थी। राजस्थान में भी झांसी के सट्टेबाज पकड़े गए थे। उनकी तलाश में ही झांसी में भी पुलिस ने डेरा डाल रखा है। तीन सट्टेबाजों को पुलिस ने पकड़ा। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो