मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरसराय मार्ग पर नहर पटटी बरौरी के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम बरौरी निवासी रघुवंश प्रताप ने पुलिस को सूचना दी की एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने क्रीम रंग का कच्छा पहना हुआ है। शव के पास से कत्थई रंग की हवाई चप्पल और कत्थई रंग का पिट्टू बैग बरामद हुआ है। उसकी जेब से सल्फास की गोलियों की डिब्बी भी बरामद हुई है। संवाद