जिले में इंटरमीडिएट की राजकीय इंटर कालेज में 4106, हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में 53225, हाईस्कूल की बिपिन बिहारी इंटर कालेज में 67862 और एसपीआई इंटर कालेज में 68725 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। इससे पहले 16 एवं 17 मार्च को मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के कारण इसे रोक दिया गया था। इसके बाद पांच मई मंगलवार से मूल्यांकन कार्य के निर्देश बोर्ड ने दिए थे। लेकिन कई माध्यमिक शिक्षक संगठनों के विरोध के चलते बोर्ड ने जिले में मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने फिर निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन का कार्य 12 मई से शुरू होगा। एक कक्ष में जगह की क्षमता अनुसार लगभग दस परीक्षकों को बैठाया जाएगा। ऐसे में उनकी सीटों की दूरी दो से तीन मीटर तक रखी जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों में उपस्थित परीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण प्रतिदिन शाम 6 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर केंद्रों द्वारा अपलोड कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा कि सभी मूल्यांकन केंद्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन होगा। प्रत्येक परीक्षक मास्क पहने होंगे। हॉटस्पॉट वाले एरिया के शिक्षक नहीं बुलाए जाएंगे।