फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भूतल पर ट्रामा सेंटर शुरू करने के लिए अब तीसरी मंजिल पर पहुंचेगा ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 500 बेड अस्पताल में सीवरेज और अपशिष्ट उपचार संयंत्र लगेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के 500 बेड अस्पताल में भूतल पर लेवल-1 का ट्रामा सेंटर शुरू करने के लिए अब तीसरी मंजिल पर ब्लड बैंक खोला जाएगा। यहां पर सीवरेज और अपशिष्ट उपचार संयंत्र भी लगेगा। सोमवार को कॉलेज अधिकारियों ने बिल्डिंग का निरीक्षण करके प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। मंगलवार को प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ की लागत से लेवल-1 का ट्रामा सेंटर बनना है। पिछले सप्ताह लखनऊ में हुई बैठक में कॉलेज प्राचार्य ने शासन से 500 बेड अस्पताल के भूतल में ट्रामा सेंटर खोलने की अनुमति मांगी थी। शासन की तरफ से मौखिक सहमति मिलने के बाद सोमवार को प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर समेत कई चिकित्सकों ने अस्पताल के भवन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि भूतल पर कुछ बदलाव करके ट्रामा सेंटर शुरू किया जा सकता है। यहां पर ट्राइएज क्षेत्र बनेगा। इसमें मरीजों के लिए रेड, यलो और ग्रीन जोन बनेंगे। भूतल में बनी ब्लड बैंक तीसरी मंजिल पर पहुंचेगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इनसे फर्नीचर, उपकरण की खरीद, एसटीपी लगाने आदि का प्रस्ताव तैयार करके शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें