झांसी। डिलीवरी भुगतान बढ़ाने और बंद आईडी बहाल करने की मांग को लेकर ब्लिंकिट
डिलीवरी राइडर्स ने जेल चौराहा, खाती बाबा समेत अन्य वेयर हाउस के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत करते हुए गुहार लगाई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई व पेट्रोल कीमतों के बीच मौजूदा भुगतान पर काम करना मुश्किल हो गया है। राइडर्स का कहना है कि उनकी आईडी बंद कर दी गई। विरोध करने वालों को बाहर निकाला जा रहा है। पचास से अधिक आईडी बंद कर दी गई। उन्होंने नवाबाद थाने पहुंचकर भी शिकायत दी। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी प्रदर्शन स्थल पहुंचकर उनकी मांग का समर्थन किया। ब्यूरो