फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: काली सूची में डाली गई फर्म ट्रेनों में यात्रियों को परोस रही भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। खाने की खराब गुणवत्ता की वजह से काली सूची में डाले जाने के बाद भी कैटरिंग फर्म ट्रेनों में लगातार खाने की आपूर्ति कर रही है। जबकि, इसकी शिकायत रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड तक पहुंच चुकी है। लेकिन रेलवे अफसर इस पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की ओर से लगातार ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता की शिकायत मिल रही थी। इस पर आईआरसीटीसी द्वारा जांच कराई गई तो सामने आया कि यात्रियों की ओर से आने वाली शिकायतें एक फर्म से जुड़े खाने की हैं। यह भी सामने आया कि फर्म को ई-कैटरिंग का काम दिया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी ट्रेनों में चढ़कर भी भोजन की सप्लाई कर रहे हैं। इन कमियों के चलते फर्म को आईआरसीटीसी ने 15 दिन पहले ब्लैक लिस्ट कर दिया था। बावजूद, फर्म की ओर से लगातार लगभग एक दर्जन ट्रेनों में खाने की आपूर्ति की जा रही है। जबकि, फर्म की शिकायत रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के पास तक पहुंच चुकी है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है और फर्म की ओर से यात्रियों को लगातार खराब गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें