झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में भाषण व नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. एसके राय ने की।
भाषण प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में डाॅ. शशि तिवारी एवं डाॅ. राजेश कुमार तिवारी ने राहुल जोशी को प्रथम, सृष्टि साहू को द्वितीय घोषित किया। नाट्य प्रतियोगिता में प्रो. नवेंद्र सिंह, डाॅ. शिवप्रकाश त्रिपाठी एवं डाॅ. रामानंद जायसवाल ने टीम ए (द्रौपदी वस्त्रहरण) को प्रथम व टीम बी (भरत मिलाप) को द्वितीय घोषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. नरेंद्र गुप्ता, डाॅ. चंचल कुमारी एवं रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी प्रो. एलसी साहू और डाॅ. वंदना कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद
.