फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से शुरू हुई भाजपा की हार: अवधेश

Sun, 16 Jun 2024 02:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार को झांसी में पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में भाजपा की विचारधारा और मानसिकता की हार हुई है। यह शुरुआत है, समय के साथ भाजपा का सफाया हाे जाएगा।
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा की मानसिकता उसके पतन का कारण बनी है। अयोध्या ने भाजपा की मानसिकता और घमंड दोनों को हराया है। बोले आज समाजवादी पार्टी देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर लोकसभा में पहुंची है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड जीत होगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें