नगर निगम के महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री बिहारीलाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद बबलू को शिकस्त दी। इसके अलावा बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की सुशीला ने निर्दलीय लता रानी को मात दी। समथर नगर पालिका में भाजपा के देवेंद्र सिंह कंसाना ने बसपा के कय्यूम खां को हराया। इसके अलावा गुरसराय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के जयपाल सिंह चौहान ने निर्दलीय नितुल व्यास को हराया। चिरगांव नगर पालिका में भाजपा के संझले राजा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मऊरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय शशि श्रीवास ने भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी हरिश्चंद्र आर्य को मात दी।
वहीं, जिले की सात में से पांच नगर पंचायतों के चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया। मोंठ नगर पंचायत में निर्दलीय मीरा गुसाईं ने भाजपा की शांति देवी केसरवानी को हराया। कटेरा नगर पंचायत में निर्दलीय धनीराम डबरया ने भाजपा के संतोष कुमार को मात दी। रानीपुर नगर पंचायत में निर्दलीय मीना देवी ने निर्दलीय रामसखी को हराया। एरच नगर पंचायत में निर्दलीय जयचंद्र राजपूत ने निर्दलीय शंकरलाल को हराया। इसके अलावा गरौठा नगर पंचायत में निर्दलीय डा. अरुण कुमार मिश्रा ने भाजपा के गोविंद नारायण को शिकस्त दी। टोड़ी फतेहपुर नगर पंचायत में भाजपा के राजेंद्र ने बसपा प्रत्याशी दीप्ति को मात दी। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में एक सीट बड़ागांव नगर पंचायत की गई। यहां कांग्रेस की पुक्खन देवी ने भाजपा की मीरा देवी को हराया।
जिले के 13 निकायों में से दो सीटों पर बसपा मुख्य मुकाबले में रही, परंतु जीत का स्वाद नहीं चख सकी। जबकि, सपा हर सीट पर मुख्य मुकाबले से बाहर नजर आई।