फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा नेता के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। भाजपा नेता के परिजनों पर घर में घुसकर ताला तोड़कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई है। मऊरानीपुर निवासी मोहित सिंह व उसकी मां मंजू सिंह ने प्रार्थना पत्र के जरिये पुलिस को बताया कि उनका भाजपा नेता के भाई एवं साले से पैसों का पुराना लेनदेन है। आरोप लगाया कि मोहित को नशा कराकर अवैध वसूली का दबाव बनाते थे। मोहित के इन्कार करने पर उसे परेशान करने लगे। 10 मार्च की रात आरोपियों ने घर का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें