फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा ने मानवेंद्र सिंह को सौंपी दतिया की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद सुस्त पड़े राजनीतिक समीकरणों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने दतिया में संगठन को नई धार देने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता मानवेंद्र सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है। बता दें कि विधानसभा उपचुनाव में पराजय मिलने के बाद भाजपा ने बड़ा कदम उठाते हुए चार अगस्त को तत्कालीन जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह समेत पूरी जिला कार्यकारिणी, मंडलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था। तब से जिला संगठन का ढांचा खाली था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें