फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मतदाता सूची से नाम गायब होने पर समथर में भाजपा ने बदला प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समथर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने जिन्हें प्रत्याशी घोषित किया, उनका नाम मतदाता सूची से ही गायब था। प्रत्याशी के नामांकन की तैयारियों की बीच जैसे ही पार्टी को इसकी जानकारी हुई, तो आनन-फानन में नामांकन के अंतिम दिन दूसरा प्रत्याशी घोषित करके नामांकन कराया गया।
विज्ञापन

भाजपा ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
समथर नगर पालिका से चंद्रशेखर पाल को पार्टी ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया। पार्टी की तरफ से घोषित प्रत्याशी की नामांकन की तैयारी शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जब मतदाता सूची खोजी गई तो भाजपा प्रत्याशी का नाम गायब था। इससे हड़कंप मच गया। नियमानुसार, निकाय चुनाव में अगर प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है। ऐसे में आनन-फानन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। जनपद के नेताओं ने मामले की सूचना प्रदेश नेतृत्व को दी। इसके बाद पार्टी की तरफ से देवेंद्र सिंह कंसाना को प्रत्याशी घोषित किया गया। फिर देवेंद्र ने ही सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


कटा या कटवा दिया नाम
भाजपा के पहले प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची से कटने को लेकर तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या पहले से ही उनका नाम सूची में नहीं था या फिर बाद में किसी ने कटवा दिया। सूत्रों ने बताया कि पिछले निकाय चुनाव में उन्होंने मतदान किया था। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए था।
विज्ञापन



पार्टी ने रविवार को समथर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर पाल को प्रत्याशी बनाया था। मगर उनका नाम मतदाता सूची में न होने की वजह से देवेंद्र सिंह कंसाना को प्रत्याशी घोषित किया गया है। देवेंद्र ने सोमवार को नामांकन कर दिया है।
विज्ञापन

- जमुना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें