फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 04 May 2023 04:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सीओ सिटी राजेश राय मौके पर पहुंच गए भाजपा उम्मीदवार के घर में 3 दर्जन से अधिक लोग थे पुलिस ने उन सभी को बाहर निकाला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा मतदान शुरू कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के वार्ड नंबर 34 उन्नाव गेट वार्ड में फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी भिड़ गए। वहां जमकर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज करके वहां से लोगों को खदेड़ा। इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा रहा। 

 

विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश राय मौके पर पहुंच गए भाजपा उम्मीदवार के घर में 3 दर्जन से अधिक लोग थे पुलिस ने उन सभी को बाहर निकाला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा मतदान शुरू कराया गया है। 

 

डीआईजी जोगेंद्र कुमार और एसएसपी राजेश एस पुलिस बल के साथ सभी मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। डीआईजी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें