फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: BJP ने मौजूदा सांसद पर ही जताया भरोसा, दूसरी बार मिला टिकट; कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Sun, 03 Mar 2024 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। झांसी से भाजपा ने मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा पर फिर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा पर फिर भरोसा जताया है। आगामी लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार टिकट मिलने पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया। सांसद से आवास पर कार्यकर्ता मिलने पहुंचे। एक-दूसरे को मिठाई बांटी और आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन


शनिवार शाम को प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भाजपा ने किया। इसमें झांसी की सीट भी शामिल रही। जैसे ही मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा को दोबारा टिकट मिलने की घोषणा हुई, उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
सांसद ललितपुर से झांसी लौटे। कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर रोड स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की और बधाई दी। इसके बाद सांसद दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने पहुंच गए। वहां से लौटकर फिर कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाए गए। आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अतुल शर्मा, अंकुर दीक्षित, पार्षद अमित राय, दीपक व्यास आदि मौजूद रहे।

अनुराग के नाम दर्ज है झांसी से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड
झांसी लोकसभा सीट पर अनुराग शर्मा के नाम अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। 2019 के चुनाव में उन्होंने 3,63,328 वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 1,90,467 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें