फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब झांसी में होगा पक्षियों का इलाज

विज्ञापन
करगुवां जैन तीर्थ स्‍थल में बना पक्षी अस्पताल। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। प्राणी मात्र की रक्षा और सेवा का धर्म निभाते हुए जैन समाज झांसी ने अद्भुत मिसाल पेश की है। झांसी में बुंदेलखंड का पहला पक्षी अस्पताल खुलने जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को डीएम आंद्रा वामसी इसका उद्घाटन करेंगे। यहां घायल पक्षियों को इलाज मिल सकेगा।पंचायत समिति के महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि अब तक दिल्ली के लाल किले के सामने जैन मंदिर पर जैन डॉक्टर फोरम के सहयोग से पक्षी अस्पताल संचालित किया जाता है। इसके बाद बुंदेलखंड में झांसी के करगुवां जैन तीर्थ पर पहला पक्षी धर्मार्थ चिकित्सालय खोला जा रहा है। जिसमें चिड़िया कबूतर, तोते, बतख, कोयल कौवा, मोर ,सभी पक्षियों को उचित उपचार प्रदान किया जाएगा। समाजसेवी राजेंद्र किशोर जैन अलीगढ़ और ऋषभ जैन झांसी की पुण्य स्मृति में पक्षियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में प्रात: 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ओपीडी में कोई भी व्यक्ति पक्षी को लाकर उसे इलाज के लिए भर्ती करा सकता है। शर्त यह होगी कि स्वस्थ होने पर पक्षी वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि पक्षी विहार में उसे छोड़ दिया जाएगा जहां वह स्वस्थ होकर खुले आसमान में उड़ सकेगा। साथ ही एक पक्षी एंबुलेंस होगी, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से घायल पक्षियों को लाने का कार्य करेगी। शुक्रवार को अस्पताल का शुभारंभ जिलाधिकारी झांसी आंद्रा वामसी करेंगे। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रदीप जैन रायपुर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें