फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक सवार युवकों ने तमंचे से मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा बाजार में बुधवार शाम दो बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। छानबीन में प्रेम प्रसंग की वजह से विवाद की बात सामने आई है। देर-रात परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी प्रशांत बाजार में किराए की दुकान पर बेकरी चलाता है। शाम करीब 5 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। उनको प्रशांत से विवाद होने लगा। विवाद होता देख वहां प्रशांत का दोस्त धीरज निवासी दतिया आ गया। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। यह देख प्रशांत भागने लगा। युवक ने उसके ऊपर फायर किया लेकिन, गोली वहां खड़े धीरज के पांव में जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। भीड़ आने पर बाइक सवार चारों युवक भाग निकले। सूचना पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रक्सा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें