फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बेटी की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार की दोपहर उल्दन थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई। मृतक रिश्तेदारी में आयोजित कुआं पूजन समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मऊरानीपुर थाना इलाके के लुहरगांव निवासी विक्रम कुशवाहा उर्फ मानवेंद्र (25) की शादी करीब पांच साल पहले निवाड़ी के कुंवरपुरा गांव निवासी विनीता (24) से हुई थी। दोनों के तीन साल की बेटी सुहानी और चार माह का एक बेटा है। विनीता के चचेरे भाई की पत्नी को कुछ दिन पहले बच्चा हुआ था। बृहस्पतिवार को कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए विक्रम, अपनी पत्नी विनीता और दोनों बच्चों के साथ गए हुए थे। आयोजन में हिस्सा लेने के बाद चारों बाइक से वापस लौट रहे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे बंगरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विक्रम, विनीता और बेटी सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गए। विनीता के भाई राम कुशवाहा ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर आसपास काफी लोग जमा हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को आनन-फानन बंगरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। लेकिन, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले विक्रम और विनीता की मौत हो गई, जबकि बेटी सुहानी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्दन थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि बाइक में कार की टक्कर लगने से हादसा हुआ है। दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
000000
मां की गोद में सुरक्षित बच गया बेटा
दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान मां विनीता अपने चार माह के बेटे को गोद में लिए हुए थी। कार की टक्कर लगते ही उसने बेटे को गोद में छुपा लिया। दुर्घटना में मां की तो जान चली गई, परंतु बेटे को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने बच्चे को उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें