फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-शिवपुरी हाइवे पर बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर रक्सा के डेली गांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में ट्रक का पहिया पत्नी के सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पति भी घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दिनारा के अलगी गांव निवासी घनश्याम की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। पत्नी गिरजा देवी (40) के साथ वह मेडिकल कॉलेज में दिखाने आया था। बृहस्पतिवार शाम को अस्पताल से डॉक्टरों ने उसकी छुट्टी कर दी। देर-शाम बाइक से पत्नी को लेकर वह गांव लौट रहा था। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह लोग रक्सा के डेली गांव के पास पहुंचे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। गिरजा सीधे सड़क पर जा गिरी। उसके सिर के ऊपर से ट्रक के पहिए निकल गए। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घनश्याम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गिरजा के दो बेटे रामकिशोर और आकाश है। दोनों बेटाें की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें