- पूंछ के श्मशान घाट के सामने हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। मंगलवार रात में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई थी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेसा निवासी रामकली पत्नी घनाराम करवल (60) मंगलवार को रात्रि करीब 12:00 बजे अपने भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर मोंठ अस्पताल जा रही थी। महिला की बहू की डिलीवरी होनी थी। बहू एंबुलेंस से परिवार की अन्य महिलाएं के साथ चली गई थी। रामकली अपने भतीजे के साथ बाइक से पीछे जा रही थी। कस्बा पूंछ के श्मशान घाट के सामने हाईवे पर अचानक जानवर आ जाने से बाइक चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट आई। परिजन व पुलिस उपचार के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूंछ पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।