फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर अन्ना जानवर से टकराए बाइक सवार, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के डेली गांव के पास बाइक सवार दो युवक अन्ना जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूरी करके गांव लौट रहे थे। घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रक्सा के मुरारी गांव निवासी दीपक प्रजापति (27) पुत्र देव सिंह अपने दोस्त अभिषेक प्रजापति (24) पुत्र देवी सिंह प्रजापति के साथ प्राइवेट काम करता है। दोनों बूढ़ा गांव से काम करके बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोमवार शाम करीब छह बजे डेली ब्रिज के पास उनकी बाइक के सामने अचानक से अन्ना पशु आ गया। बाइक समेत उससे जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें