एरच। रिश्तेदारी में आए युवक की घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना समथर बरनाया निवासी रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बीती 11 मार्च को थाना एरच के जख्ननवारा में त्रियोदशी भोज में शामिल होने आया था। उसने अपनी बाइक को जखनवारा में घर के बाहर खड़ी कर दी। रात्रि में उसने बाइक को देखा तो वह गायब थी। कई जगह जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद