फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क पार करते समय बाइक ने युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में रानीपुर तिगैला के पास मार्ग दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टोड़ी फतेहपुर के दुबरई गांव निवासी गोविंद दास (38) पुत्र जानकी प्रसाद बस में परिचालक था। बृहस्पतिवार दोपहर बस लेकर वह मऊरानीपुर जा रहा था लेकिन, रानीपुर में काम होने से वह वहां उतर गया। सड़क पार करते समय उसे बिना नंबर प्लेट वाली मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 

मोटर साइकिल सवार वहां से फरार हो गया। घायल गोविंद को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसने दम तोड़ दिया। घर में पत्नी क्रांति के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि गोविंद ही परिवार का अकेला कमाने वाला था। वह इकलौता भाई था। उसके मां-बाप की भी मौत हो चुकी। गोविंद के तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी जान्हवी (13), कृष (11) एवं ऋतिक (8) वर्ष का है। उसकी मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें