फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली : संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। कर्मचारी चार दिनों के अंदर वेतन दिलाने के आश्वासन पर माने। धरने में कर्मचारियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री भी बैठे थे।
विज्ञापन

जिले के सभी बिजली घरों पर तैनात तकरीबन 60 से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को विगत तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसे लेकर इन्होंने पहले भी कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया था। अधीक्षण अभियंता से मानदेय दिलाने की मांग की थी। अधीक्षण अभियंता ने 16 जनवरी तक मानदेय दिलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब 17 जनवरी तक मानदेय नहीं आया तो एक बार फिर सभी संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
कर्मचारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर घंटों धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गई यदि वेतन जल्द नहीं दिया गया तो मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य अभियंता ने चार दिनों के अंदर एक महीने का और अगले सप्ताह दूसरे महीने का वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर सभी मान गए। हड़ताल के कारण पूरे दिन विभागीय काम ठप रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत संविदा मजदूर संगठन के अध्यक्ष सुंदरलाल, सुधीर पाठक, अरबाज खान, भगवत सिंह प्रजापति, कुंवर सिंह, मंशाराम, बृजेश श्रीवास आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें