फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात होते-होते फिर बिगड़ गई झांसी की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर की आबोहवा बृहस्पतिवार की रात होते-होते फिर से बिगड़ गई। रात 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 पहुंच गया। जबकि, सुबह 11 बजे से 152 था। पर्यावरण के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसान पराली जलाएंगे तो आने वाले समय में हवा और खराब हो सकती है।
विज्ञापन

झांसी की हवा दिवाली से पहले ही खराब होने लगी थी। दीपावली के दिन जमकर हुई आतिशबाजी के बाद एक्यूआई बढ़कर 267 पहुंच गया था। मगर मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 277 हो गया। बुधवार को इसमें कमी आई और 200 से कम एक्यूआई पहुंच जाने पर झांसी येलो (पीला) जोन में आ गया। बृहस्पतिवार को भी शाम तक यही स्थिति रही लेकिन क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में लगे उपकरण में रात 11 बजे एक्यूआई 206 दर्ज हुआ। 200 से अधिक एक्यूआई होने पर झांसी फिर से ऑरेंज (नारंगी) जोन में आ गया। बीयू के पर्यावरण विभाग के डॉ. विनीत कुमार का कहना है कि अभी हवा बिल्कुल थमी हुई है। इस वजह से दिवाली के धुएं से लेकर वाहनों की धूल तक वातावरण में ही घूम रही है। हवा चलने के बाद ही स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, उन्होंने चेताया भी कि अगर किसान पराली जलाते हैं तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

कब-कौन सा जोन होता
..................................
एक्यूआई जोन
0-50 हरा
51-100 हल्का हरा
101-200 पीला
201-300 नारंगी
301-400 लाल
401-500 गहरा लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें