फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीआईईटी छात्रों ने शुरू किया स्टार्टअप, घर बैठे ले सकते छह तरह की सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने स्टार्ट अप शुरु किया है। जिसके जरिए लोग घर बैठे ही छह तरह की सुविधाएं ले सकते हैं। छात्र वेबसाइट और एप्लीकेशन के जरिए घर की सफाई से लेकर प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर तक को उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

बीआईईटी छात्रों ने नवाचारी घरेलू सेवा प्लेटफॉर्म की स्थापना की है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र आर्यन शर्मा और आदित्य प्रताप सिंह इस प्लेटफॉर्म को संचालित कर रहे हैं। आर्यन ने बताया कि मायो नाम से वेबसाइट और एप्लीकेशन विकसित की है। अभी झांसी, कानपुर, बांदा और वाराणसी में इसका संचालन हो रहा है। वेबसाइट अथवा एप के मुख्य पृष्ठ पर जाकर इन चार शहरों में रहने वाला कोई भी व्यक्ति पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, पेस्ट कंट्रोल और घर की साफ-सफाई कराने के लिए कामगार की मांग कर सकता है। हर काम के लिए तीन-तीन श्रमिक जुड़े हुए हैं। जिनके पास खुद की लॉगइन आईडी और पासवर्ड है। वेबसाइट अथवा एप में मांग आते ही जो पहले उसे स्वीकार कर लेगा, वह ही संबंधित कार्य को करेगा। आवेदन आने के चार घंटे के अंदर कामगार पहुंच जाएगा। हर काम के लिए वेबसाइट/एप पर दरें भी दर्ज की गई हैं। इस स्टार्ट अप को शुरू करने में संस्थान के शिक्षकों और पुरातन छात्रों ने भी काफी मदद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें