फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बनते ही बसने लगेगा बीडा, यूनिट लगाने के लिए कंपनियों की औद्योगिक शहर पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध करने वाली 310 कंपनियों में से कई यहां इकाई लगाने की तैयारी में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) बनते ही बसना शुरू हो जाएगा। पिछले साल लखनऊ में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में एमओयू करने वाली 310 कंपनियों में से कई बीडा में ही यूनिट लगाने की तैयारी में हैं। बस इंतजार है तो बीडा के बनकर तैयार होने का। इसलिए कई कंपनियों ने झांसी में अभी कहीं और जमीन नहीं खरीदी है।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में बीडा का गठन किया जा रहा है। सदर तहसील के रक्सा के आसपास 33 गांवों में इसे विकसित किया जाना है। बीडा को अलग-अलग सेक्टर में विकसित किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयां लगाई जाएंगी। जबकि, रिहायशी क्षेत्र में टाउनशिप विकसित होगी। यहां पर बिजली, पानी, सड़क समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हरियाली का भी खासा ध्यान रखा जाएगा। इसे विश्वस्तरीय शहर की तरह विकसित किया जाना है। ऐसे में बीडा बसने से पहले ही निवेशकों, कंपनियों को रिझाने लगा है। जानकारों का कहना है कि पिछले साल लखनऊ की ग्लोबल इंवेस्टर समिट में एमओयू करने वाली 310 कंपनियों में से कई यहीं पर यूनिट लगाने की तैयारी में हैं। आंकड़ों को देखें तो लखनऊ में 19 फरवरी को होने जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम में झांसी की 130 कंपनियों के निर्माण कार्य शुरू करने का शुभारंभ होगा। ऐसे में 180 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्हें जमीन लेना बाकी है। बताया गया कि इनमें से ज्यादातर कंपनियां नए बसने जा रहे औद्योगिक शहर में ही अपनी इकाइयां लगाने की तैयारी में हैं। क्योंकि, बीडा में कंपनियों को तमाम सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
झांसी में इकाइयां लगाने के लिए कंपनियां लगातार आकर्षित हो रही हैं। बीडा को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। कई कंपनियां यहां इकाई लगाना चाहती हैं। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें