फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडा: जमीनों के बैनामों के लिए तय किए गए दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के बैनामों में तेजी लाने के लिए गांवों का रोस्टर तय कर दिया गया है। तय दिनों में ही संबंधित गांवों के बैनामों की कार्रवाई की जाएगी। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी विधेश ने बताया कि सोमवार को ग्राम गेवरा, डोमागोर, पुनावलीकलां व कोटखेरा के बैनामे होंगे। मंगलवार को परासई, खैरा, बसई, बदनपुर व इमलिया, बुधवार को अमरपुर, राजापुर, गागौनी व बरुआपुरा, बृहस्पतिवार को चमरौआ, डोंगरी, मठ, रमपुरा, गुढ़ा व मुरारी, शुक्रवार को खजराहा बुजुर्ग, खजराहा खुर्द, किल्चवारा खुर्द, किल्चवारा बुजुर्ग व बैदोरा के बैनामे होंगे। कलोथरा, अंबावाय, सारमऊ व सिमरा की जमीनों के बैनामों की कार्रवाई शनिवार को की जाएगी। बैनामे सदर तहसील के मीटिंग हॉल में होंगे। सभी दिनों के बैनामों का प्रभारी नायब तहसीलदारों को बनाया गया है।
बीडा के लिए 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है और अब तक लगभग छह सौ हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें