मोंठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मोंठ में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत मुख्य अतिथि थे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने को कहा। क्विज प्रतियोगिता में यूपीएस टोड़ी के भूपेंद्र ने प्रथम, यूपीएस मिथुन के प्रतिभागी ने द्वितीय और यूपीएस बुड़ेराघाट के अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में यूपीएस खड़ौआ की खुशी प्रथम, यूपीएस बेलमाकलां की श्रद्धा द्वितीय और यूपीएस साकिन की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश, एआरपी महेंद्र साविता, कुलदीप सिंह राजपूत और पुष्पेंद्र श्रीवास्तव सहित शिक्षक भी उपस्थित थे। संवाद