फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दक्षिण भारत के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) भारत गौरव ट्रेन का संचालन करने जा रहा है, जो दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी। यह गाड़ी 30 अप्रैल को झांसी पहुंचेगी। इसमें अलग-अलग श्रेणी की 600 बर्थ उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी एक साल बाद भारत गौरव ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस बार चलाई जा रही गाड़ी पिछले साल संचालित की गई ट्रेन से ज्यादा सुविधाजनक होगी। पिछले साल चलाई गई भारत गौरव ट्रेन के सभी कोच स्लीपर थे। जबकि, इस बार चलाई जा रही ट्रेन में एसी-2 में 105, एसी-3 में 250 और स्लीपर में 245 बर्थ होंगी। इसके अलावा सभी कोच एलएचबी होंगे। इस ट्रेन के जरिये यात्रियों को 10 रात और 11 दिन की दक्षिण भारत की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश), मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग (आंध्र प्रदेश), मीनाक्षी मंदिर (तमिलनाडु), रामनाथ स्वामी मंदिर (तमिलनाडु) और कन्याकुमारी ले जाया जाएगा।
यात्रियों के रहने, खाने और स्टेशन से दर्शन स्थल तक ले जाने वाले वाहनों की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। यह गाड़ी 30 अप्रैल को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से अलग-अलग श्रेणी के किराये का पैकेज अलग-अलग तय किया गया है।
विज्ञापन


इस बार चलाई जा रही भारत गौरव ट्रेन में यात्रियों को एसी कोच का भी विकल्प दिया गया है। 30 अप्रैल को यह ट्रेन दक्षिण भारत की यात्रा के लिए रवाना होगी। टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। - अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक-आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें