फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेतवा विहार में प्लाट के लिए लॉटरी नहीं, अब तो बोली लगाइए जनाब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने बेतवा आवासीय योजना के रिक्त प्लाटों का आवंटन लॉटरी के बजाए नीलामी से कराने का फैसला करके सस्ती दरों में आशियाना बनाने का सपना तोड़ दिया है। जेडीए रिक्त भूखंडों का आवंटन नीलामी के जरिए करेगा। इससे जेडीए की झोली भले भर जाएगी लेकिन, आम लोगों को आशियाना बनाने के लिए करीब तीन गुनी अधिक कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरणों का गठन आम लोगों को किफायती दरों में छत मुहैया कराने के लिए हुआ था लेकिन सस्ती दरों में आवास उपलब्ध कराने के बजाए जेडीए ने व्यावसायिक होने की राह थाम ली। अभी तक भूखंडों का आवंटन लॉटरी से होता था लेकिन, अब रिक्त होने के बहाने जेडीए इनकी नीलामी कराने जा रहा है। नीलामी प्रक्रिया के चलते प्रत्येक भूखंड की 14.85 लाख रुपये न्यूनतम बोली तय की गई है जबकि पहले इनकी अधिकतम कीमत ही 7-8 लाख थी। अब न्यूनतम बोली के ही 14 लाख से शुरू होने से सामान्य आय वर्ग के लोग पहले ही इस प्रक्रिया से बाहर हो गए। बता दें कि जेडीए बेतवा आवासीय योजना के बारह भूखंडों का आवंटन करने जा रहा है। इसमें 112.50 वर्ग मीटर, 1647 वर्ग मीटर एवं 2100 वर्गमीटर के अलग-अलग प्लाट हैं।
फ्लैट की कीमतों में बीस फीसदी का इजाफा
आवासीय योजनाओं में फ्लैट के दाम भी एकाएक बढ़ा दिए गए। बेतवा आवासीय योजना में पिछले साल थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 30 लाख रुपये थी लेकिन, इस वर्ष करीब बीस फीसदी का इजाफा करके इसकी कीमत 36 लाख कर दी गई है। अब रजिस्ट्री कराने वाले आवंटियों से छह लाख रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। इस अतिरिक्त मांग से आवंटियों के होश उड़े हैं। उनका कहना है कि 30 लाख के बजट के मुताबिक उन्होंने फ्लैट खरीदा था लेकिन, अब यह कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। वहीं, टू बीएचके के दाम भी करीब तीन लाख रुपये बढ़ाकर 22 लाख रुपये कर दिए गए हैं। लिफ्ट के लिए भी अलग से पैसे लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आवासीय योजना के आरंभ होने पर भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से ही किया गया था। दूसरी बार में जो भूखंड खाली हुआ उनकी ही नीलामी कराई जा रही है। आगे रिक्त फ्लैट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से ही किया जाएगा।
विज्ञापन

आलोक यादव
उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें