एरच। वृद्धा एवं विधवा पेंशन धारकों को समय से पेंशन न भेजे जाने से मजबूरन बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वह निराश होकर के लौटने को विवश हैं।
बुजुर्गों एवं विधवा महिलाओं को हर तीन माह में समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन मुहैया कराई जाती है। पेंशन धारकों ने बताया कि पांच-छह माह बीत चुके हैं। लेकिन खाते में पेंशन न भेजे जाने से लाभार्थी परेशान होकर आए दिन बैंक शाखाओं के चक्कर लगा रहे हैं। पेंशन धारकों ने विभागीय अधिकारियों से खाते में पेंशन भेजे जाने की मांग की है।