फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : परीक्षार्थी नहीं बता पाए झंडे का अनुपात

Thu, 15 Jun 2023 10:58 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान्य ज्ञान और हिंदी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा में पहली पाली के प्रश्नपत्र में आए सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। प्रश्नपत्र में पूछा गया झंडे का अनुपात और आरआरआर फिल्म के निर्देशक का नाम बताने में परीक्षार्थी फंस गए। हालांकि परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल बताया। वहीं दूसरी पाली में रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ाए।
बीएड प्रवेश परीक्षा जनपद में 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 5810 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 5163 परीक्षार्थी शामिल रहे। जबकि 647 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली पाली का प्रश्नपत्र आसान था। इससे मेरिट हाई जाने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि कुछ परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र की एक ही प्रति लेकर आए थे, उनको दूसरी कॉपी लेकर आने के निर्देश दिए गए। वहीं कई परीक्षार्थी बिना फोटो के ही आ गए थे। समय रहते उनको फोटो लाने को कहा गया।परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि बाहर ही रखवा दिए गए। 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने हर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस, कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने भी कमांड कंट्रोल रूम से जनपद के परीक्षा केंद्र और अन्य जिलों के परीक्षा केंद्रों को देखा।
कुछ ऐसे पूछे गए सवाल
1- चारू चंद्र की चंचल किरणें में कौन सा अलंकार है?
2- बजरंग पूनिया किस खेल से संबंधित हैं?
3- आईसीसी वूमन 20-20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम?
4- सात नहरों का देश कौन सा है?
5- सबसे गहरी नदी कौन सी है?
6- झंडे का अनुपात कितना होता है?
7- आरआरआर फिल्म के डायरेक्टर कौन हैं?
8- करंट की यूनिट क्या होती है?
9- खेलो इंडिया का आयोजन कब से शुरू हुआ?
10- राष्ट्रपति पर महाभियोग कौन लगा सकता है?
11- भारत भारती किसकी रचना है?
12- बीरबल साहनी पुरातत्व विज्ञान सेंटर कहां स्थित है?

परीक्षा में हिंदी के 50 और सामान्य ज्ञान के 50 सवाल पूछे गए। - कागज शर्मा, नंदनपुरा

पहले प्रश्नपत्र में करंट अफेयर्स के ज्यादा और इतिहास के सवाल कम थे। - फराह नाज, पठौरिया

पेपर आसान था, मुझे सामान्य ज्ञान के सवाल ज्यादा आसान लगे। - सौम्या मिश्रा, शिवाजी नगर
हिंदी के अलंकार वाले सवाल थोड़ा कठिन थे, बाकी परीक्षा सरल थी। - कोमल सोनी, नरिया बाजार
भूगोल और खेलों से सवाल ज्यादा पूछे गए थे, लेकिन आसान परीक्षा थी। - अंजली गौतम, कोछाभांवर

पेपर बहुत ही सरल था, मुझे लग रहा इस बार मेरिट बहुत ज्यादा जाएगी। - अनिकेत वाल्मीकि, मऊरानीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें