फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 29 जून को जारी हो सकता है बीएड का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 29 जून को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। कॉपियों की स्कैनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब छात्रों की उपस्थिति का मिलान चल रहा है।
शासन ने इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को सौंपी थी। 15 जून को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के 75 जिलों के 1108 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 4,72,882 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 90 फीसदी यानी 4,23,108 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन देर रात तक ओएमआर शीट विश्वविद्यालय पहुंच गईं। अगले दिन से कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू हुआ। बताया गया कि अब सभी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज की थी, अब उसका मिलान शुरू हो गया है। ये काम भी दो से तीन दिन में पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में विश्वविद्यालय 29 जून को ही परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, शासन ने विश्वविद्यालय को 30 जून तक रिजल्ट जारी करने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने 30 जून तक परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दिए हैं। रिजल्ट जारी करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 29 जून को भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें