फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्थगित हुई बीएड की काउंसलिंग, नई तिथि तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के तीन विवि में मुख्य परीक्षाएं न हो पाने के चलते बीएड की काउंसलिंग सोमवार से शुरू नहीं हो पाई। विवि प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक काउंसलिंग स्थगित कर दी है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 जून को जारी किया गया था। 10 जुलाई से बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होनी थी। इसके लिए प्रदेशभर में संचालित 16 विश्वविद्यालयों से परीक्षा संबंधी जानकारी मांगी गई थी। इसमें से डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या और लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं अब तक नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें