टोड़ी फतेहपुर। ग्राम गढ़ा निवासी सोनू अहिरवार ने रविवार को टोड़ी फतेहपुर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उनके भाई रामगोपाल की तबीयत खराब रहती है। इसी कारण उसने गांव के शिब्बे को रामगोपाल को शराब न पिलाने के लिए कहा था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शिब्बे, दाखी व अरविंद गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गुम्मों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई सोनू की मां बती, विनीता व रूबी के साथ भी मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद