मऊरानीपुर। ग्राम चुरारा में शंकरजी के मंदिर के पास के निवासी बालकिशुन ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि चार जून को उनका पुत्र अपनी पत्नी को पीट रहा था। उन्होंने व उनकी पत्नी ने जब बहू को बचाने का प्रयास किया तो उसने दोनों को पीट दिया। इसके बाद 25 जुलाई को दोपहर एक बजे आरोपी ने फिर अपनी पत्नी व माता- पिता को पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद