फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बंगरा के विद्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौकरी में निर्माणाधीन विद्यालय की जांची गुणवत्ता
विज्ञापन

- विद्यालयों में कम छात्र नामांकन होने पर जताई नाराजगी

बंगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार ने बृहस्पतिवार को बंगरा ब्लॉक के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। झांसी से बंगरा ब्लॉक के विद्यालयों में पहुंचकर कई बिंदुओं पर शिक्षकों से सवाल-जवाब किए गए। विद्यालयों में कम छात्र नामांकन होने पर नाराजगी जताई और छात्र-छात्राओं के नए एडमिशन के लिए प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एडमिशन बढ़ाने के निर्देश दिए। घुराट के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों से शिक्षण संबंधी जानकारियां प्राप्त की। ग्राम चौकरी पहुंचकर विद्यालय में बन रही निर्माणाधीन विद्यालय की गुणवत्ता की जांच की और ठेकेदार को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें