फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंटों का व्यवसायिक रूप से हो रहा उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निर्मित अधिकांश शोरूम के बेसमेंटों को पार्किंग की जगह व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते शहर के अधिकांश इलाकों में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। मेडिकल कॉलेज स्थित एक के बाद एक निजी अस्पतालों में भी बेसमेंटों में अस्पताल की गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। कई बार शिकायतें भी की गई हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छह महीने पहले सरकार ने जेडीए को शहर के सभी बेसमेंटों को चिह्नित कर कार्रवाई करने आदेश जारी किए थे। आदेश पर प्राधिकरण के सचिव की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति का गठन होते ही शहर के सभी बेसमेंटों की सूची को तैयार कर की। लेकिन आज तक एक भी बेसमेंट के स्वामी पर कार्रवाई नही की गई है। जिसके चलते जेडीए अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सरकारी आदेश के अनुसार सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने वाली इमारतों को चिह्नित किया था। लॉकडाउन होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें