फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : एक घंटे मशक्कत के बाद एअरलिफ्ट करके निकाले गए चारों किसान, सभी सुरक्षित

Thu, 25 Aug 2022 02:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बेतवा के बढ़ते जलस्तर के कारण चार किसान टापू पर फंस गए थे, आज उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही उन्हें उनके परिवार के पास भेज दिया गया है। इस ऑपरेशन को काफी कठनाईंयों के बाद अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
टापू पर फंसे किसानों को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 1 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बृहस्पतिवार दोपहर सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से टापू में फंसे चारों किसान बाहर निकाल लिए गए। बाहर निकाले जाने के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया इनमें चारों किसान स्वस्थ पाए गए हैं उनको सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन


खड़ेसर गांव के रहने वाले फूल सिंह उर्फ भूरे, अशोक, मनीराम एवं हरि टापू पर बने अपने खेत में गए थे। सोमवार से बेतवा में बहाव तेज होने के बाद से वह टापू पर ही फंसे रहे गए। बुधवार को उनको बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम ने कोशिश की लेकिन उनको सफलता नहीं मिली इसके बाद सेना को बुलाया गया। 

बृहस्पतिवार दोपहर ग्वालियर कोर्ट से पहुंचे हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एक-एक करके चारों किसानों को लिफ्ट करा कर सुरक्षित स्थान पर ले आया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक टापू से निकाले गए चारों किसान सुरक्षित हैं। उन्होंने बेतवा में बढ़ते बहाव को देखते हुए किसानों से टापू के खेतों में न जाने की अपील की है।
विज्ञापन


बुधवार को उनके टापू में फंसे होने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। एनडीआरएफ टीम ने उनको बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, नदी में बहाव के काफी तेज होने की वजह से उनको बाहर नहीं निकाला जा सका था। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक किसानों को बाहर निकालने के लिए सेना से संपर्क किया गया था। झांसी में तैनात हेलिकॉफ्टर से उनको लिफ्ट नहीं कराया जा सका। इसलिए ग्वालियर से हेलिकॉफ्टर बुलाया गया था, बुधवार देर-रात हेलिकॉफ्टर के माध्यम से इन किसानों को रसद पहुंचाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें