फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से हो रही झमाझम बरसात...झांसी में टूटा 18 साल का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद में 15 सितंबर तक हुई झांसी ने पिछले 18 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में अब तक करीब डेढ़ सौ मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2003 में जनपद में सबसे ज्यादा पानी गिरा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे भी दो-तीन दिन अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से झांसी में मेघा मेहरबान है। 13 से 15 सितंबर तक जनपद में 120 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। बृहस्पतिवार की बारिश ने तो इस सीजन के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिया। दिन भर रुककर पानी गिरता रहा। सर्द हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया। पूरे दिन में जनपद में करीब 80 मिलीमीटर बरसात हुई। जून से अब तक जनपद में लगभग 510 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इसमें सितंबर में ही लगभग डेढ़ सौ मिलीमीटर पानी गिरा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में इससे पहले वर्ष 2003 में 15 सितंबर तक 400 मिलीमीटर से अधिक पानी गिरा था। इसके बाद 12 सालों में तो 100 मिलीमीटर तक भी पानी नहीं गिरा। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह का कहना है कि आगामी तीन दिनों में भी अच्छी बारिश का अनुमान है। 55 मिलीमीटर से अधिक पानी गिर सकता है।
विज्ञापन

इस मानसूनी सीजन में हुई बारिश
..............................................
महीना औसत वर्षा
जून 28.88
जुलाई 125.58
अगस्त 205.70
सितंबर 150 (अब तक)
.....................................................
कुल 510
(नोट: आंकड़े मिलीमीटर में हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें