फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में रुकेगी बरौनी मेल, धौर्रा में होगा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव

Mon, 11 Mar 2024 03:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशन पर ठहराव शुरू किया है। इसमें ग्वालियर-बरौनी मेल को मोंठ, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को धौर्रा और इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस का उरई में ठहराव होगा। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय भी बदल गया है।

मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 11 मार्च से गाड़ी संख्या 20416 इंदौर-वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस का उरई में दो मिनट का ठहराव होगा। यह ट्रेन शाम 7:18 बजे यहां पहुंचकर 7:20 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वाराणसी-इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस रात 10:17 बजे उरई पहुंचकर 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 12 मार्च से गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस धौर्रा स्टेशन पर सुबह 9:45 बजे रुकेगी और 9:47 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे धौर्रा में ठहराव के बाद 2:47 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 13 मार्च से दोपहर 2:40 बजे मोंठ और दोपहर 3:06 बजे एट पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल एट में दोपहर 2:55 बजे और मोंठ में दोपहर 3:21 बजे रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें