थाना रक्सा इलाके के एक गाँव में पुत्र होने की खुशी पर शनिवार रात जश्न चला। ख़ुशी दुगुनी करने के लिए बाकायदा बाहर से बार बाला को बुलाया गया। रात भर डांस व खानपान का दौर चलता रहा। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रविवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच दौरान वीडियो रक्सा का निकला। जांच के लिए रक्सा थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने जानकारी ली। वीडियो कल रात के कार्यक्रम का निकलने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।