फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएएमएस की परीक्षाएं तीन मार्च से, परीक्षा केंद्र तय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बीएएमएस के तृतीय एवं चतुर्थ व्यावसायिक बैच की मुख्य व पूरक परीक्षाएं तीन मार्च से 22 मार्च तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि व्यावसायिक बैच 2016, 2018, 2019 व 2020 की मुख्य परीक्षा तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ व्यावसायिक बैच 2014, 2015, 2016, 2018, 2019, 2020 की पूरक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि बांदा के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय अतर्रा का परीक्षा केंद्र अतर्रा पीजी कॉलेज होगा। वहीं बीयू के नवीन परीक्षा भवन को पीजी कॉलेज, बुंदेलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय झांसी तथा डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय सारमऊ का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें