फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडबड़झाला: ट्रेनिंग के नाम पर बैंक अफसर डकार गए 7.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में गड़बड़झाला उजागर हुआ है। प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र के नाम पर करीब 35 हजार रुपये का घपला हुआ। इस तरह करीब 7.20 लाख रुपये की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। मामला उजागर होने से बैंक अफसरों में खलबली मची है। अब जांच के लपेटे में कई अन्य अफसरों के फंसने की आशंका है।
विज्ञापन

बैंक की ओर से ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करने को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होता है। जनपद के लीड बैंक को इसकी जिम्मेदारी दी जाती है। हर साल बैंक इस पर मोटी रकम खर्च करते हैं लेकिन, निगरानी न होने से घपलेबाजी का खेल शुरू हो गया। आरसेटी प्रोग्राम में ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले प्रति प्रशिक्षार्थी पर करीब 160 रुपये जबकि प्रशिक्षण सेंटर से बाहर 40 रुपये खर्च होता है। इसी की आड़ में खेल शुरू हो गया। दतिया स्थित आरसेटी केंद्र में 8-13 दिसंबर के बीच 35 युवाओं को प्रशिक्षण सेंटर से बाहर प्रशिक्षण दिया लेकिन, करीब 35 हजार का बिल लगाकर पैसे निकाल लिए गए। हर महीने करीब 70 हजार रुपये निकाले गए। यह खेल काफी समय से चल रहा है। दूसरे काम मेें भी फर्जी बिल लगाकर पैसे निकाले गए। प्रशिक्षण में शामिल युवाओं ने इसकी शिकायत कर दी। अब पिछले एक साल के प्रशिक्षण कार्यक्रम जांच दायरे में हैं। वहीं, मामला खुलने से बैंक अफसरों में खलबली मच गई। निदेशक जसप्रीत सिंह का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें