फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय के विरोध में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान संयोजक अशोक कुमार महावर ने कहा कि इलाहाबाद बैंक देश का सबसे पुराना राष्ट्रीयकृत बैंक है। वर्तमान में इलाहाबाद बैंक की लगभग 3229 शाखाएं पूरे देश में जनता को सेवाएं प्रदान कर रही है। आल इंडिया इलाहाबाद बैंक अधिकारी संघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि बैंक की अकेले उत्तर प्रदेश में 955 शाखाएं हैं। जबकि इंडियन बैंक की देश भर मेें 2875 शाखाओं के सापेक्ष प्रदेश में मात्र 155 शाखाएं हैं। इस प्रकार एक बड़े एवं सबसे पुराने बैंक की अपेक्षाकृत छोटे बैंक में विलय करना अनुचित कदम है। प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, गोपाल, संजय पुरवार, दीपेश महापौर, भरत कुमार, अमित साहू, अनूप सक्सेना, अशोक कुमार, अजय सिंह राठौर, श्रुति खड्डर, बरखा खोसला, हरकिशन, प्रिया निगम, प्रेमशंकर, भुवनेश वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें