फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन समझौता लागू न होने पर बैंककर्मियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
bank employee protest
विज्ञापन
झांसी। वेतन समझौता लागू न करने से नाराज बैंककर्मियों ने शुक्रवार को यूएफबीयू के बैनर तले कारॅपोरेशन बैंक की सिविल लाइंस शाखा के सामने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलित बैंककर्मियों ने सरकार पर सुनवाई न करने का आरोप लगाए। संयोजक अशोक कुमार महावर ने कहा बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते संबंधी मांग फरवरी में पेश किया गया लेकिन, आज तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया। उप संयोजक अनिल खत्री ने कहा आईबीए एवं सरकार के नकारात्मक रवैये की वजह से कर्मचारियों के समझौते में विलंब हो रहा। सह संयोजक ज्ञानेंद्र मोहन ने कहाकि एनपीए 90 हजार करोड़ से अधिक हो चुका। इसका सार्वधिक हिस्सा कारपोरेट घराने का है। उन्होंने सरकार से इनकी रिकवरी कराने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश सोनकर, विनय कृष्णा, सुनील दुबे, राम अवतार, इति शाक्य, रमेश कुमार, भरत कुमार, दिनेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अमिताभ, वीरेंद्र हरायन, शुभम वर्मा, संतोष वर्मा, श्याम बाबू, संजय, अशोक, अजय सिंह राठौर, मंजू तिवारी, अमित साहू, अंकित सेठ समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें