फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी सदर तहसील के सात गांवों में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक को हटा दिया गया है। छह महीने पहले प्रशासन ने विकास की परियोजनाओं के लिए इन गांवों की जमीन चिह्नित किए जाने की वजह से यह रोक लगाई थी।
विज्ञापन

हवाई अड्डे और बीडा के लिए झांसी सदर तहसील के गांव सिजवाहा, रक्सा, सफा, मथुरापुरा, खैलार, परवई व पलींदा की जमीन चिह्नित की गई थी। इसके चलते अप्रैल माह की शुरुआत में इन गांवों की जमीनों की खरीद-फरोख्त पर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई थी। लेकिन, अब हवाई अड्डा झांसी-कानपुर हाईवे के पास बनाने की तैयारी है। जबकि, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए अलग से 33 गांव चिह्नित किए जा चुके हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन सभी सात गांवों की जमीनों की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटा दी है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह ने बताया कि रोक हटने के बाद अब इन गांवों की जमीनों के बैनामे कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें