फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में नेत्र विज्ञान की एमएस सीटों पर प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टरों की कमी और मशीनें खराब मिलने पर एनएमसी ने की कार्रवाई अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को बड़ा झटका लगा है। नेत्र विज्ञान विभाग की सभी एमएस सीटों पर प्रवेश पर नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने रोक लगा दी है। टीम को निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की कमी और मशीनें खराब मिली थीं।
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग में मेडिकल सर्जरी की पांच सीटें हैं। 27 मार्च 2023 को एनएमसी की टीम विभाग का निरीक्षण करने के लिए आई थी। जांच-पड़ताल के दौरान टीम को विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर कम मिला। साथ ही एक सीनियर रेजिडेंट की भी कमी मिली। कॉलेज की एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन भी खराब थी। इसी वजह से एनएमसी ने अगले बैच के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कॉलेज प्राचार्य से 30 दिन के अंदर लिखित जवाब भी मांगा है। पत्र में कहा गया है कि अगर समय पर जवाब नहीं आता है अथवा संतोषजनक नहीं होता है तो एमएस की सीटें घटाई भी जा सकती हैं। साथ ही रोक भी बरकरार रहेगी। इस मामले में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है नेत्र विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चिकित्सा शिक्षक की तैनाती हो गई है। साथ ही पर्याप्त सीनियर रेजिडेंट भी हैं। जल्द ही नई सीटी स्कैन मशीन आने वाली है। एमआरआई मशीन के पार्ट्स मिलने बंद हो गए हैं। ऐसे में कंपनी द्वारा ये बेकार घोषित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम बार 2021 में बढ़ी थी एक सीट
नेत्र विज्ञान विभाग में एमएस की चार साल में दो सीट बढ़ी थीं। 2017 में एमएस की एक सीट बढ़ने से चार सीटें हो गई थीं। इसके बाद 2021 में भी एक सीट बढ़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें