फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने ससुर पर लगाया सास की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक महिला की मौत के बाद उसकी बहू ने ससुर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते ससुर ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

टहरौली थाना इलाके के ग्राम लौड़ी निवासी मीना देवी (46) की बुधवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद बहू साधना ने आरोप लगाया कि ससुर ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर सास की हत्या की है। बहू ने बताया कि उसके ससुर की उम्र तकरीबन पचास साल है। तीन साल पहले उन लोगों को पता चला कि ससुर के तीस वर्षीय एक महिला से नाजायज संबंध हैं। ससुर उस महिला के साथ गुरसराय में रहने लगे हैं। अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए वे सास पर तलाक देने का दबाव बना रहे थे। सास इसके लिए राजी नहीं थी।
विज्ञापन

बुधवार को सास अपने बेटे कुलदीप के साथ तालाब पर मूंगफली धो रहीं थीं। इसी दरम्यान ससुर वहां पहुंचे और सास को अपने साथ ले गए। इसके कुछ देर बात पता चला कि सास की हालत बिगड़ गई है। बहू साधना ने ससुर व उसकी प्रेमिका पर जहर देकर सास की हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि वे इसकी शिकायत पुलिस से करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें